- Hindi News
- विकलांग शिविर में बांटी ट्रायसिकल अन्य यंत्र
विकलांग शिविर में बांटी ट्रायसिकल अन्य यंत्र
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज
जनपदशिक्षा केंद्र नसरुल्लागंज द्वारा मंगलवार को नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में एक विकलांग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की जांच कर उन्हें ट्रायसिकल यंत्रों का वितरण किया गया।
जनपद शिक्षा केंद्र के बीएसी दिनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का शुभारंभ डाइड सीहोर से आए दिनेश प्रभाकर सीडब्ल्यूएसएन प्रभारी रमेश उपाध्याय द्वारा प्रात: 10 बजे किया गया।
इस शिविर में नसरुल्लागंज ब्लॉक के विकलांग बच्चों की जांच कर उन्हें 4 ट्रायसिकल, 6 श्रवण यंत्र, ब्रेन लिपि, छड़ी, ट्रेक सूज वितरित किए गए। शिविर में प्रमुख रुप से बीआरसी भूपेश शर्मा एवं बीएसी रूप सिंह करंजूआ बड़ी संख्या में विकलांग बच्चे उपस्थित थे।