पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान सीधे करेंगे शिकायत

किसान सीधे करेंगे शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में ऑनलाइन होगा किसानों की समस्याओं का निराकरण

{ कृषि महोत्सव के लिए जोरों से चल रहीं तैयारियां

निजसंवाददाता | नसरुल्लागंज

शासकीयउत्कृष्ठ विद्यालय के खेल मैदान पर जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन बुधवार को किया जा रहा है। इस किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संपूर्ण जिले के 390 गांवों के 1 लाख 38 हजार 112 किसानों को 296 करोड़ 50 लाख 89 हजार 473.23 रुपए के बीमा राशि के प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रत्येक तहसील के 5-5 किसानों को शामिल किया गया है।

सम्मेलन को लेकर दो दिन से नगर में जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। इसके अलावा सम्मेलन में आने वाले किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर उन्हें मौके पर ही पावती का वितरण किया जाएगा।

एकनजर खरीफ फसल की बीमा राशि पर

एसडीएमहरि सिंह चौधरी ने बताया कि वर्ष 2012-13 में संपूर्ण जिले में अतिवृष्टि के चलते 3 लाख 78 हजार 494 हेक्टेयर में बोई गई सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई थी, जिसका सर्वे कराकर शासन को फसल बीमा के लिए 6 अरब 76 करोड़ 41 लाख 96 हजार 589 रुपए का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसी तरह वर्ष 2014 में 296 करोड़ 50 लाख 89 हजार 473 रुपए की बीमा राशि संपूर्ण सीहोर जिले के किसानों को दी गई। इसमें नसरुल्लागंज ब्लाक के 23 हजार 661 किसानों को 91 करोड़ 36 लाख 11 हजार 746 रुपए की बीमा राशि जिला सहकारी बैंक के अतिरिक्त बैंक की शाखा इटावा लाड़कुई बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक, नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक के माध्यम से दी जाएगी।

ऑनलाइनकिया जाएगा शिकायतों का निराकरण

कृषकसम्मेलन में आने वाले किसानों की जहां बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है, वहीं सीधे मुख्यमंत्री को आवेदन देकर की जाने वाली शिकायतों को देखते हुए कलेक्टर द्वारा कृषक सम्मेलन में 10-10 कंप्यूटर लगाए गए हैं, जिन्हें उत्कृष्ठ विद्यालय के केंद्र से इंटरनेट कनेक्टीविटी लेकर किसानों की शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करते हुए उन्हें मौके पर ही पावती दी जाएगी। साथ ही विभागीय योजनाओं के भी पोस्टर लगाए जा रहे हैं।

नसरुल्लागंज - मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर उत्कृष्ठ विद्यालय में मैदान की गई तैयारी