पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलचुरी समाज के निशुल्क विवाह सम्मेलन में 17 जोड़े ने लिए सात फेरे

कलचुरी समाज के निशुल्क विवाह सम्मेलन में 17 जोड़े ने लिए सात फेरे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलचुरी समाज के निशुल्क विवाह सम्मेलन में 17 जोड़े ने लिए सात फेरे

सीहोर|
शनिवार को वसंत पंचमी पर्व के अवसर पर कलचुरी समाज का निशुल्क विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 17 जोड़े सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर पर समाज के सभी वृद्धजनों ने नवयुगल का आशीर्वाद प्रदान किया। सम्मेलन में शाजापुर, देवास, राजगढ़, होशंगाबाद आदि स्थानों से जोड़े शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, पूर्व नपा अध्यक्ष राकेश राय, रवि मालवीय, संचालक सहकारी बैंक जिला उपाध्यक्ष भाजपा बेनी राय, हरिनारायण राय, रामप्रसाद मालवीय, मुकेश मालवीय, रामकिशन राय, वीरसिंह राय, भैरोंसिंह जायसवाल, धनसिंह राय, मोतीलाल राय, इंदरमल राय आदि ने बुजुर्गों को साफा बांधकर सम्मानित किया। ।

शहीद हनुमनथप्पा को दी श्रद्धांजलि

श्यामपुर |
शहीद लांसनायक हनुमनथप्पा को स्कूलों बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलकर उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एनएच 12 हाईवे मार्ग स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में अमर शहीद को सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि दी।

समाजसेवी राजपूत का निधन

नसरुल्लागंज |
ठाकुर बैजनाथ सिंह व श्याम सिंह के पिता डाॅ. शिवनाथ सिंह राजपूत का 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श् उनका अंतिम संस्कार क्षेत्र के पवित्र नर्मदा तटीय घाट नीलकंठ तट पर किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सामाजिक लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...