घास काटने गई महिला से छेड़छाड़
नसरुल्लागंज | सीगांव निवासी सुशीला बाई पति हरिप्रसाद उम्र 42 शुक्रवार को अपनी बकरी के लिए चारा लेने गांव के बंशीलाल के खेत पर गई थी। इस दौरान आरोपी कमल पिता देवलाल ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। इस पर शनिवार को महिला ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर आरोपी कमल के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया।