पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंटरनेशनल कराते स्पर्धा में बच्चों ने जीते 9 पदक

इंटरनेशनल कराते स्पर्धा में बच्चों ने जीते 9 पदक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसरुल्लागंज | मुंबई के प्रियदर्शिनी खेल संकुल में 5 से 7 फरवरी तक 21 वीं एशियन इंटरनेशनल डब्ल्यू एफएस केओपी कप कराते प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें नगर के राय साहब भंवर सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सभी वर्गों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सात देशों के करीब 5000 बच्चों शामिल हुए। स्कूल की कक्षा 4 से 7 वीं तक के कुल 6 छात्रों ने प्रतियोगिता में 9 पदकों पर अपना कब्जा जमाया। इसमें पार्थ शर्मा ने 1 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक जीता। सहज शर्मा ने 2 रजत, विवेक पंवार ने 2 कांस्य, पुष्कर त्रिपाठी, हिमांशु वर्मा एवं यशपाल जाट ने एक-एक कांस्य पदक जीता।

खबरें और भी हैं...