- Hindi News
- बसों की कमी रहने से यात्रियों को हुई परेशानी
बसों की कमी रहने से यात्रियों को हुई परेशानी
आष्टा | बुधवारको जिले के नसरुल्लागंज में आयोजित किसान सम्मेलन में बसों के जाने से नगर के बस स्टैंड से कम ही बसें अपने निर्धारित रुटों पर चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई को तो मजबूरन दूसरे वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को नसरुल्लागंज में आयोजित जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में क्षेत्र से भी काफी संख्या में लोग भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल होने के लिए गए। इसके चलते नगर के बस स्टैंड पर बसों का दिनभर टोटा रहा। यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद भी बसें नहीं मिल रही थीं। वहीं जो बस चल रही थीं उनमें भीड़ इतनी थी कि यात्रियों को खड़े होकर ही यात्रा करना पड़ी। इसी तरह से छोटे वाहनों का भी टोटा रहा।
रूटोंपर नहीं चली बसें : कईबसें अपने निर्धारित रुटों पर दिनभर नहीं चलीं। जो बसें चल रही थीं वह भी यात्रियों की भीड़ के चलते फुल रही थीं। जबकि बुधवार को हाट बाजार का दिन होने बसों के नहीं चलने से लोगों को काफी दिक्कतें हुईं।
बसोंका इंतजार करते रहे यात्री : बुधवारको अलसुबह से ही यात्री बस स्टैंड पर आना शुरु हो गए थे, जो घंटों देर तक बसों का इंतजार करते हुए देखे गए। यात्री लखन सिंह जलवाया ने बताया कि वह बीते डेढ़ घंटे से बस का इंतजार कर रहा है। इसके बाद भी अभी तक बस नहीं आई है।