समस्याएं हल कराने कर रहा भूख हड़ताल
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज, रमगढ़ा
क्षेत्रके ग्राम सोयत में एक पंच भूख हड़ताल पर बैठा हुआ है। पंच राम सिंह पुत्र रामपाल लोवंशी अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर गांव की हनुमान टेकरी पर भूख हड़ताल शुरु कर दी है। पंच ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जनपद पंचायत के सीईओ को एक ज्ञापन भी दिया है। इनके द्वारा की गई मांगों के अनुसार गांव में सालों से मांग की जा रही है कि गांव में बच्चों के भविष्य को देखते हुए हायर सेकंडरी स्कूल खोला जाए।
किसानों की समस्याओं को हल करने सहकारी समिति वेयर हाउस उपलब्ध कराया जाए, सोयत से रामनगर तक सड़क का निर्माण किया जाए। एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, गांव में नलजल योजना शुरु करने, शौचालय निर्माण गांव के आंतरिक मार्गों की नाली निर्माण में भारी भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की है।
इतनीजल्दी नहीं हो सकता निराकरण
पंचकी शिकायत पर मौके पर पहुंचे जनपद पंचायत के सीईओ ने ग्रामीणों को समस्याओं के निराकरण करने हेतु आश्वासन तो दिया, लेकिन आश्वासन का पंच पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और वह भूख हड़ताल पर बैठा हुआ है।
इस संबंध में जनपद सीईओ शुक्ला ने बताया कि ग्रामीण को समझाइश दी, लेकिन वह नहीं मान रहा है। किसान सम्मेलन के बाद गांव की समस्या पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।