पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वयंसेवकों ने कचरा हटाया ग्रामीणों को दिलाया संकल्प

स्वयंसेवकों ने कचरा हटाया ग्रामीणों को दिलाया संकल्प

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | नसरुल्लागंज

बीते दिवस क्षेत्र के गांव नंदगांव में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की एनएसएस इकाई ने राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय शिविर का विधिवत शुभारंभ सरपंच भगवान सिंह पंवार ने किया। यहां छात्रों ने ग्रामवासियों के बीच पहुंचकर संपूर्ण गांव की नालियों, सड़कों की साफ-सफाई की। छात्रों के इस अभियान को देखकर ग्रामीणों ने भी छात्रों के साथ संकल्प लिया कि अब हमेशा हम गांव को साफ-सुथरा रखेंगे। इससे जहां गंदगी से निजात मिलेगी, वहीं बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा। इस मौके पर संस्था प्राचार्य पीएन पेठारी ने स्वयं सेवकों को अनुशासन व राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर बीआरसी विपिन जैन, पीटीआई सचिन त्रिवेदी, चंद्रशेखर शर्मा, रासेयो प्रभारी कुसुम श्रोत्रिय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

गांव की सफाई करते राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंय सेवक।

खबरें और भी हैं...