आरएसबी में होगा पालक-शिक्षक संवाद
नसरुल्लागंज | आपका बच्चे का अध्यापन स्तर क्या है, उसे वह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है या नहीं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए आगामी 19 फरवरी को दोपहर 12 से 5 बजे तक नगर के राय साहब भंवर सिंह महाविद्यालय में प्रबंधन ने एक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की है। संगोष्ठी में प्रमुख रूप से पालक एवं शिक्षकों में संवाद स्थापित करना है।