विद्या सागर अकादमी मे स्काउट्स-गाइड्स का कैंप का आयोजन
नसरुल्लागंज | बीते दिवस नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था विद्यासागर अकादमी हाईस्कूल के स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चे सलकनपुर के जंगल पहुंचे। शुरुआत ट्रेकिंग से हुई। इसमें बच्चों को संकेतों का अनुशरण करते हुए आगे बढ़ना था। साथ ही बीच-बीच में दिए गए कार्यकलाप भी करना थे। इस दौरान गानों की प्रस्तुति दी और शिक्षाप्रद नाटकों का मंचन भी किया गया। स्काउट्स गाइड्स ने परेड का प्रदर्शन भी किया। ट्रैक का निर्माण शरण नायडू, दीपक मीणा, धर्मेंद्र पुष्पद, और सागर पंवार ने किया। इस अवसर पर संचालक नरेंद्र पड़िहार, सरोज पड़िहार, प्राचार्य आलोक त्रिवेदी, उप प्राचार्य जगदीश शर्मा, संतोष मीणा, मोनेस जादव, हेमलता देवलिया, अनिता पंवार, राघनी यादव, हर्षा मालवीय, माधुरी बैरागी, संदीप सक्सेना, सहित बड़ी संख्या में छात्र व स्कूल स्टाप मौजूद था।