पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीवीएम स्कूल की होनहार छात्रा का निधन, श्रद्धांजलि के बाद की छुट्टी

बीवीएम स्कूल की होनहार छात्रा का निधन, श्रद्धांजलि के बाद की छुट्टी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसरुल्लागंज | नगर के अग्रणी शिक्षण संस्थान बीव्हीएम इंटरनेशनल स्कूल की होनहार छात्रा का असमय निधन हो गया। छात्रा के निधन के समाचार सुन संस्था प्रबंधन ने छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित कर स्कूल की छुट्टी कर दी। संस्था के डायरेक्टर विनय यादव ने बताया कि संस्थान में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्रा कु. अदिति जाट निवासी शिवपुर भैंसादेही अपने मामा जो कि पलासी गांव में रहते हैं उनके पास रहकर अध्यापन करती थी। उक्त छात्रा संस्था की सबसे होनहार एवं टॉपर छात्रा थी। सोमवार शाम को खाना खाने के बाद जब वे होमवर्क कर रही थी तो उसे अचानक उल्टी हुई। स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल ले गए। यहां छात्रा ने दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...