जानकारी लेने पंजाब के लिए रवाना हुआ दल
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज
किसानतीर्थ दर्शन योजना के तहत आधुनिक कृषि, खेती की उन्नत तकनीक दुधारू पशुओं की नस्लों की जानकारी लेने जिले से 50 किसानों का एक दल पंजाब के लिए भेजा गया। कृषि विज्ञान केंद्र सेवनिया से मिली जानकारी के अनुसार भारत के बड़े संस्थानों में से एक पंजाब का कृषि विश्वविद्यालय में मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें किसानों को कृषि यंत्रों की उन्नत तकनीक, धान की उन्नत फसल भारत में पाए जाने वाली विभिन्न प्रकार की गायें, भैंस की नस्लों की जानकारी से किसानों को अवगत कराया जाता है। इस भ्रमण दल में पंजाब पहुंचने वालों में नसरुल्लागंज मुख्यालय के चार कृषक शामिल किए गए हैं, इनमें किसान संघ के ब्लाक अध्यक्ष विष्णुप्रसाद डोड, लक्ष्मीनारायण पंवार, लखन पंवार इकबाल खान प्रमुख रूप से शामिल हैं। भ्रमण दल के लौटने के बाद यह कृषक क्षेत्र के किसानों को पंजाब मेले से प्राप्त जानकारियों के बारे में क्षेत्र के कृषकों को अवगत कराते हुए क्षेत्र को विकसित बनाने में शासन की मदद करने में सहायक सिद्ध होंगे।