पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 9 11वीं के पेपर बांटे, थानों में कराए जमा

9-11वीं के पेपर बांटे, थानों में कराए जमा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
4 और पांच मार्च को आयोजित होने वाली 9वीं-11वीं की परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने प्रश्न पत्रों का वितरण करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को नगर के शासकीय उत्कृष्ट स्कूल में विकासखंड स्तर पर प्रश्न पत्रों का वितरण किया।

इस दौरान विकासखंड के स्कूलों से प्राचार्य एवं परीक्षा प्रभारी उपस्थित हुए। विभाग ने प्रश्न पत्रों का वितरण कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। इसके बाद निर्धारित वाहनों से प्रश्न पत्रों के सेट को विकासखंडों के नजदीकी थानों में जमा कराया गया।

कक्षा 9वीं और 11वीं की स्थानीय परीक्षा के लिए पहले दिन बुदनी, इछावर, नसरुल्लागंज विकासखंडों में प्रश्न पत्र वितरित किए गए।

बुधवार को सीहोर एवं आष्टा और शेष स्कूलों को प्रश्न पत्र बाद में वितरित किए जाएंगे। हाई स्कूल व हायर सेकंडरी स्कूलों में 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों का मूल्यांकन स्थानीय स्तर पर किया जाएगा। इसके बाद कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त कक्षाओं में पढ़ाया जाएगा। इसमें कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

थाने सेे एक घंटे पहले दिए जाएंगे पेपर
कक्षा 9वीं एवं 11वीं की स्थानीय परीक्षा के लिए निर्धारित वाहन से क्षेत्र के थानों में प्रश्न पत्र को सुरक्षित भेज दिया गया है। जिले के स्कूलों को स्थानीय थाने से स्कूल प्राचार्य एवं परीक्षा प्रभारी को प्रश्न पत्र परीक्षा से मात्र एक घंटे पूर्व ही वितरित किए जाएंगे। -आरके बांगरे, प्राचार्य उत्कृष्ट स्कूल

मंगलवार को उत्कृष्ट विद्यालय में 9वीं और 11वीं के पेपर को वितरण किया गया।

लाेकल परीक्षाएं
खबरें और भी हैं...