पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेमिनार में रसायन विज्ञान के बारे में बताया

सेमिनार में रसायन विज्ञान के बारे में बताया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसरुल्लागंज | बीते दिवस संस्थान में एक दिवसीय रसायन शास्त्र पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गुजराती महाविद्यालय इंदौर से पधारे रसायन शास्त्र के प्राध्यापक डॉ. धनंजय द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सेमिनार में श्री द्विवेदी ने विद्यार्थियों को रसायन विषय के सूक्ष्म अध्ययन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संस्था के संचालक सुरेंद्र सिंह भाटी ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि ऐसे सेमिनारों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से एसएन पंवार, उप प्राचार्य वायएस चंदेल, सहायक प्राध्यापक गजराज सिकरवार, प्रीति अग्रवाल, प्रियंका बरदे, स्वाति बिल्लौरे, पंकज विश्वास, केशव झा के अतिरिक्त अन्य स्टाफ मौजूद था।

खबरें और भी हैं...