पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब के नशे में सूबेदार ने पुलिसकर्मियों को पीटा

शराब के नशे में सूबेदार ने पुलिसकर्मियों को पीटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. नसरुल्लागंज

अपने घर मथुरा उप्र बाइक से जा रहे एक सूबेदार ने शराब के नशे में गोपालपुरा पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने सूबेदार को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि उक्त सूबेदार महू कैंप से आ रहा था।

मामला मंगलवार शाम 7 बजे का है। एमसिटी महू कैंप से सूबेदार विजयपाल सिंह पुत्र हरपाल सिंह उम्र 48 वर्ष अपने घर मथुरा बाइक से जा रहा था। पुलिस के मुताबिक वह नशे में था। इस दौरान वह गोपालपुर में रुका और पहले एक व्यापारी के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस किराना व्यापारी ने जब विरोध किया तो इसके साथ मारपीट की। इसके बार किराना व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस को की।

पुलिस ने मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा

इस पर पुलिस कर्मी उसे लेकर पुलिस चौकी गोपालपुर पहुंचे। यहां पर जब इससे पूछताछ की गई तो उसने अभद्र व्यवहार कर आरक्षक अशोक कीर के साथ मारपीट कर दी। इस पर पुलिस ने इसे मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचा दिया आैर हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया। गोपालपुर पुलिस ने बाद में कैंट महू में संपर्क किया तो वहां बताया गया कि उक्त व्यक्ति सिग्नल आर्मी में ढाई साल से सूबेदार के पद पर पदस्थ है। वह मंगलवार को बिना बताए कैंप से गैरहाजिर हो गया।

खबरें और भी हैं...