- Hindi News
- बंूदाबांदी के बाद तेज बारिश से बढ़ी ठिठुरन
बंूदाबांदी के बाद तेज बारिश से बढ़ी ठिठुरन
गुरुवारसुबह से आसमान पर छाए बादलों से बारिश की उम्मीद बंधी थी। हालांकि दोपहर के बाद मौसम साफ हो गया था लेकिन शुक्रवार को फिर मौसम बदला और आसमान पर बादल छा गए। इसके बाद शाम के समय जिले के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश हुई। इसके बाद सीहोर में रात 10 बजे तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात तक जारी रहा।
मौसम बदलने से शुक्रवार शाम 6.40 बजे सीहोर नगर में हल्की बारिश हुई। इसी तरह श्यामपुर, नसरुल्लागंज में शाम करीब 6.30 बजे 15 मिनट तक हल्की बारिश होती रही।
फसलोंके लिए बरसा अमृत: शुक्रवारको जो बारिश हुई वह फसलों के काफी लाभदायक होगी। इस संबंध में आरएके कृषि कॉलेज के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एससी गुप्ता के अनुसार फसलों के लिए यह हल्की बारिश अमृत के समान है। चना और गेहूं के लिए यह बुहत अच्छी है। इससे पैदाबार अच्छी होगी। उन्होंने बताया कि अभी केवल हल्की बारिश हुई है। अभी इस बारिश के साथ ओले नहीं हैं। इसलिए नुकसान नहीं है। सिंचाईमें हो रही परेशानी: इसबार किसान इसलिए परेशान हैं कि वह पानी कम होने से फसलों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे फसलें खराब होती जा रही हैं। इसी के साथ दूसरा कारण यह भी है कि कई गांवों में बिजली नहीं है। इन गांवों में कटौती अिधक समय के लिए हो रही है। इस कारण भी किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। कई गांवों में रात के समय ही बिजली दी जा रही है। इससे किसान समय पर फसलों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। अल्पवर्षा के कारण वैसे भी कुओं में कम पानी है। अब इस हल्की बारिश से फसलों को फायदा होगा।
सीहोर. शुक्रवार शाम के समय जिले भर में कई जगह बारिश हुई।
छाए रहेंगे अभी बादल
आरएकेकॉलेज के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी डॉ. एसएस तोमर के अनुसार अगामी तीन दिनों तक आसमान पर बादल छाए रहेंगे। कई जगह हल्की बूंदाबांदी होती रहेगी। अभी हवाएं उत्तर पूर्व की तरफ से चल रही हैं। इनकी गति 6 से 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद कमी आएगी जबकि दिन का तापमान तीन डिग्री तक गिर सकता है। यह परिवर्तन तीन दिन रहेगा।