पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं हट सका सड़क से अतिक्रमण

नहीं हट सका सड़क से अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज

बुदनीसे लेकर खातेगांव तक टू्-लेन सड़क मार्ग का निर्माण कार्य किया गया था। इसी तरह नगर में भी दो किमी लंबी सड़क 7 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई थी। लोगों की मनमर्जी से इस सड़क पर अतिक्रमण होने लगा तो अब यह मार्ग काफी संकरा हो गया है। हालत यह है कि यहां से वाहनों को निकालने में भी दिक्कत होती है।

नगर की यह सड़क इस समय गली में तब्दील हो गई है। यहां आए दिन मुख्य मार्ग पर दोपहिया, चार पहिया, माल वाहक ओवर लोडेड वाहनों को खड़ा कर मार्ग को अवरुद्ध किया जा रहा है। नगर में किसी भी स्थान पर पार्किंग स्थल नहीं होने से वाहन चालकों ने इस टू लेन को ही पार्किंग स्थल बना रखा है, जिससे इस सड़क पर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती रहती है।

उल्लेखनीय है कि बीते तीन सालों से सड़क निर्माण होने के बाद से भोपाल रोड, इंदौर रोड सीहोर रोड़ के दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रख दिया जाता है। विशेषकर भोपाल रोड पर गैरेज, शोरुम, टायर पंचर आदि की दुकानें हैं। इन दुकानों के बाहर काफी सामान रखा रहता है। आधी सामग्री मुख्य मार्ग पर रखकर मार्ग पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इस अतिक्रमण को हटाने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। नतीजन इसका खामियाजा आज तक वाहन चालकों को उठाना पड़ रहा है।

प्रतिदिनहोते हैं हादसे

जबसे नगर में सड़क का निर्माण कार्य किया गया है, तभी से इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई है। नतीजा मुख्य मार्ग बाधित होने से यहां आए दिन कोई कोई हादसा होता रहता है। बीते दो सालों से पुलिस रिकार्ड के अनुसार इस मार्ग पर 200 से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं। इनमें से लगभग 50 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो चुकी है वहीं 500 से अधिक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो चुके हैं।

पुलिसतो है, लेकिन नियम नहीं : नगरमें थाने में बीते अनेक सालों से ट्राफिक पुलिस की कमी है। नगर सैनिकों को इसकी जबावदारी दी गई है। यह नगर सैनिक भी कुछ नहीं कर पाते हैं। इस संबंध में नपा सीएमओ अखिलेश चौबे ने बताया कि नगर में पार्किंग स्थल का चयन नई परिषद द्वारा किया जाएगा। स्थान चयनित होने पर पार्किंग स्थल बनाने का कार्य अब निर्वाचित परिषद के कार्यकाल में होगा।