गाय विश्व की माता:गोपालमणी
गाय विश्व की माता:गोपालमणी
नसरुल्लागंज/गोपालपुर | गायविश्व की माता है। भारत में ऋषियों ने वैज्ञानिक खोज की है, जिसमें पता चला है कि मनुष्यों में जितने समय में एक मां अपने बच्चे को जन्म देती है उतने समय में गाय भी अपने बच्चे को जन्म देती है। यह बात क्षेत्र के गांव गोपालपुर में चल रही गौकथा में कथा वाचक पंडित गोपालमणी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने बताया कि जिस जगह को पूजते हैं, उस जगह को गाय के गोबर से ही लीपते हैं। तब वह जाकर पूज्य हो जाती है। गौमूत्र भी लाभदायक होता है, जिसका उपयोग दवा के रुप में होता है।
इस अवसर पर पंडित गोपालमणी ने श्रद्धालुओं से कहा कि आगामी 14 दिसंबर को भोपाल में मुख्यमंत्री से मिलकर गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के संबंध में चर्चा की जाएगी। इसके लिए आप सभी को बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री निवास चलना होगा। कथा का श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।