एनएसएस स्वयं सेवकों ने दिया पर्यावरण जागरूकता का संदेश
नसरुल्लागंज | क्षेत्र के गांव नंदगांव में उत्कृष्ट विद्यालय के एनएसएस शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें एनएसएस स्वयं सेवक ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण जागरूकता का संदेश भी दे रहे हैं। सेवकों ने समस्त गांव वालों को खुले से शौच मुक्त गांव बनाने की शपथ दिलाई। शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्राचार्य डाॅ. पीएन पेठारी, राला प्राचार्य रेशमा लाला, सोयत प्राचार्य अजीता तिवारी, गांव सरपंच भगवान सिंह पंवार, प्रधान अध्यापक रघुवीर सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे। समापन कार्यक्रम में बच्चों ने नशामुक्ति एवं स्वच्छता पर नाटिका प्रस्तुत की। अजीता तिवारी ने स्वरचित कविता का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई सचिन त्रिवेदी व चंद्रशेखर शर्मा ने किया, वहीं आभार कुसुम श्रोत्रिय ने व्यक्त किया।