पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • असुरक्षित हैं नगर में लगे एटीएम

असुरक्षित हैं नगर में लगे एटीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज

शहर में अधिकतर एटीएम मशीनें असुरक्षित हैं। यहां गार्ड तक की व्यवस्था नहीं है। कई एटीएम सेंटर ऐसे हैं जहां बैंक प्रबंधक ने गार्ड तक तैनात नहीं किए हैं। ऐसे में रात के समय इन एटीएम सेंटरों पर खतरा मंडराता रहता है।

नगर में यूं तो पांच बैंक हैं, लेकिन नगर की एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा नगर के उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए एटीएम मशीनें लगाई गई हैं। इन एटीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। देखने में रहा है कि इन एटीएम मशीनों में सुरक्षा गार्ड तो दूर की बात है, इनके गेट भी परमानेंट खुले रहते हैं, जिनमें कई बार आवारा मवेशी भी बैठ जाते हैं।

इन स्थानों पर है एटीएम की सुविधा

नगर की एसबीआई बैंक द्वारा बैंक के अतिरिक्त नगर के जेपी मार्केट शास्त्री काॅलोनी में एटीएम मशीन लगाई, वहीं बैंक ऑफ इंडिया सेंट्रल बैंक द्वारा एटीएम की सुविधा उपभोक्ता को मुहैया कराई है। देखने में रहा है कि बैंक ऑफ इंडिया में तो दिन के समय सुरक्षाकर्मी एटीएम सुरक्षा पर तैनात रहता है, लेकिन रात के समय एटीएम की सुरक्षा पर प्रश्र चिन्ह लग जाता है। वहीं स्टेट बैंक द्वारा तो किसी भी एटीएम में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की है।

एटीएम के गेट नहीं होते लॉक, होती है परेशानी

नगर के एटीएम मशीनों के गेट हमेशा खुले रहते हैं। राहुल कुमार, मयंक तिवारी, बसंत अग्रवाल ने बताया कि अगर लॉक सही रहें तो जो कार्ड धारक है वह ही अंदर प्रवेश कर पाएंगे। लेकिन लॉक खराब होने से पैसे निकालने के लिए जाने वाले लोग भी अपने को असुरक्षित महसूस करते हैं। इसके अतिरिक्त बैंक प्रबंधन द्वारा आज तक इन एटीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए कोई प्रयास नहीं किए हैं। इस संबंध में कई बार पुलिस प्रशासन द्वारा बैंक प्रबंधन को अवगत भी कराया गया, लेकिन इसका कोई भी परिणाम सामने नहीं आया।

नसरुल्लागंज| एटीएमके बाहर नहीं कोई सुरक्षाकर्मी।