पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल विकास में ली जाएगी छात्रों की सलाह

स्कूल विकास में ली जाएगी छात्रों की सलाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज

अब स्कूलों में विद्यार्थियों की सलाह को महत्व दिया जाएगा। उनके विचारों को अमल में लाया जाएगा। स्कूल विकास में विद्यार्थियों की सलाह ली जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास हो। साथ ही उन्हें सुविधाएं भी मिल सकें।

शिक्षा अधिकार अधिनियम को प्रभावी बनाने विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल किया जाना हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने गाइड लाइन जारी की हैं। प्रायमरी एवं मिडिल स्कूल मैनेजमेंट कमेटी विकास योजना बनाने में विद्यार्थियों की सलाह ली जाएगी। स्कूल में मौजूदा सुविधाओं संसाधनों का आंकलन किया जाएगा। स्थानीय समुदाय विद्यार्थियों की सलाह से स्कूल विकास की योजना तैयार होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी स्कूल में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी का गठन हो चुका है। इसकी नियमित बैठक भी हो रही है। विकास योजना स्कूल स्तर पर ही रखी जाएगी। इसमें शाला का नाम, डाइस कोड, जनशिक्षा केंद्र और विकासखंड का नाम का उल्लेख किया जाएगा।

पहले कैलेंडर के आधार पर बनती थी योजना

पहले राज्य शिक्षा केंद्र से हर साल जारी होने वाले शैक्षणिक कैलेंडर के आधार पर स्कूल विकास योजना बनाई जाती थी। संबंधित स्कूल के संस्था प्रमुख और जनशिक्षा केंद्र के शिक्षक एसएमसी की बजाय खुद विकास योजना तैयार कर औचारिकता निभाते थें।

इन बिंदुओं पर बनेगी अब स्कूल के विकास की योजना

स्कूल में कक्षों की स्थिति, बच्चों के बैठने की संख्या पर्याप्त है या नहीं, शिक्षकों की संख्या और स्कूल में उपस्थित अनुपस्थिति की स्थिति, कक्षा में साज-सज्जा की स्थिति, पीने के लिए साफ - स्वच्छ पानी की व्यवस्था, स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए सुविधाघर की व्यवस्था हैं तो किस अवस्था में स्कूल में विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए क्या सुविधाएं हैं।