नर्मदा पुराण का विशाल भंडारे के साथ समापन
नर्मदा पुराण का विशाल भंडारे के साथ समापन
नसरुल्लागंज क्षेत्र के नर्मदा तटीय गांव सीलकंठ में विश्वकल्याण रुद्र महायज्ञ एवं सात दिवसीय नर्मदा पुराण का रविवार को भंडारे के साथ समापन किया गया। यहां पर विद्यावाचस्पति डाॅ. रामाधार शर्मा नर्मदा पुराण का ज्ञान श्रद्धालुओं को दे रहे थे। इस अवसर पर समिति ने निशुल्क 23 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया। इसमें वन विकास निगम के अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा ने कन्यादान किया। इसके अतिरिक्त विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।