20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
नसरुल्लागंज/वासुदेव | यादव अहीर समाज का सामूहिक विवाह समारोह क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामानंद ट्रस्ट बजरंग कुटी वासुदेव में आयोजित किया गया। समारोह में 20 जोड़े वैदिक पद्धति से परिणय सूत्र में बंधे। यहां पर पंडितों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ पाणिग्रहण संस्कार कराया। इसमें 40 परिवारों ने समाज की कुरीतियों से ऊपर उठकर अपना सामाजिक स्तर पर योगदान प्रदान किया। इस अवसर पर वन विकास निगम के अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रवि मालवीय, खातेगांव मंडी दिनेश यादव, बीवीएम स्कूल के डायरेक्टर विनय यादव, शिवपुर, औबेदुल्लागंज व वासुदेव समिति के अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में वर-वधू व परिजन शामिल थे।