अंतिम दिन आए 242 आवेदन, निराकरण 17 से
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज
नगरीयनिकाय चुनाव में फोटो युक्त मतदाता सूची पर 16 दिनों में 305 दावे आपत्तियों के आवेदन प्राप्त हुए। वहीं सोमवार को अंतिम दिन सबसे ज्यादा 242 दावे आपत्तियों के आवेदन लिए गए। इनका निराकरण बुधवार से शुरू हो जाएगा। 22 सितंबर तक आपत्तियों का निराकरण होगा। इसके बाद सूची डाटा एंट्री के लिए वेंडरों को दी जाएगी। चुनाव को देखते हुए आब्जर्वरों का एक दल सोमवार को नगरीय क्षेत्र में बनाए जाने वाले मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सकता है।
20 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके पहले 1 अक्टूबर को वेंडर से प्राप्त चैक लिस्ट की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच की जाएगी। अपने हस्ताक्षर के बाद चैक लिस्ट में संशोधन करवाया जाएगा। 9 अक्टूबर को वेंडर द्वारा मतदाता सूची अनुपूरक सूची का मुद्रण कर जिला कार्यालय को दी जाएगी। इसी दिन सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी।
547आवेदन आए
^दावा-आपत्तिके लिए सोमवार अंतिम दिन था। प्राप्त आवेदनों की संख्या 547 हो गई है। सोमवार को तीन बजे तक आवेदन लिए गए। संतोषमुदगल, तहसीलदाररजिस्ट्रीकरण अधिकारी