सजे मां के दरबार, आज से डांडिया
डांडियारास के साथ देवी आराधना की रात शुरू हो जाएगी। गुरूवार को नवरात्रि पर्व के चलते जगह-जगह मां दुर्गा की शेर पर बैठी प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। नगर में 100 से अधिक स्थानों पर गरबा पांडाल सजाए जा रहे है। मां के भक्त नौ दिनों तक मां की आराधना में लीन रहेंगे। वहीं शाम होते ही डांडियों की खनक गूंजने लगेगी। गरबा स्थलों पर आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सार्वजनिक स्थानों पर पंडाल सजने लगे हैं। मंडल जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं। बगीचा नं. 13 नवयुवक गरबा उत्सव द्वारा डीजे पर आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई। बालिकाओं द्वारा मनमोहक गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
जगमगाएंगेपंडाल
गरबास्थलों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। त्योहार धूमधाम से मनाने के लिए समितियां व्यापक पैमाने पर तैयारियां कर रही हैं। नगर में धार्मिक आयोजन होंगे। शहर की प्रतिमा सहित अन्य जगहों में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।
रोटरीचक दे डांडिया की धूम आज से
रोटरीक्लब नीमच केंट द्वारा गर्ल्स स्कूल ग्राउंड में रंगारंग डांडिया उत्सव की तैयारियां पूर्ण हो गई है। रोटरी केंट अध्यक्ष तरुण बाहेती, सचिव राजेंद्र नरेडी, डांडिया संयोजक कमलेश मंत्री ने बताया पंडाल को आकर्षक विद्युत साज सज्जा के साथ 15 फीट ऊंची माताजी का भव्य दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षक का केंद्र रहेंगे। रोटरी चक दे डांडिया स्थल पर पहली बार शॉपिंग मेला, बच्चों के लिए झूला चकरी, मिक्की माउस, फूड जोन की सुविधा भी रहेंगी।
यहां मचेगी गरबों की धूम
शहरमें दो दर्जनों से अधिक स्थानों पर गरबों की धूम रहेगी। गांधी वाटिका में डायमंड रोटरी डांडिया, गर्ल्स स्कूल ग्राउंड केंट में रोटरी डांडिया, अग्रोहा भवन में अग्रबंधुओं का डांडिया सहित विकास नगर, बगीचा नं.10, नीमच सिटी रोड, राजीव नगर, इंदिरा नगर, शिक्षक कॉॅलोनी सहित बघाना क्षेत्र में दो दर्जन स्थानों पर गरबे की धूम रहेगी।
नारसिंग माता मनासा
अन्नपूर्णा माताजी मनासा
भादवामाता में 10.30 बजे होगी घट स्थापना
भास्कर संवाददाता | भादवामाता
महामायाभादवामाता में गुरुवार सुबह 10.30 बजे घट स्थापना होगी। साथ ही अश्विन नवरात्रि मेले का शुभारंभ होगा। भादवामाता संस्थान और प्रशासन द्वारा मेले को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। नवरात्रि पर माताजी को पहला चोला पुजारी परिव