- Hindi News
- जनहित के लिए छह दिन से राम ने टॉवर को बना रखा है निवास
जनहित के लिए छह दिन से राम ने टॉवर को बना रखा है निवास
भास्कर संवाददाता | नीमच/सुवाखेड़ा
कुछगांव की तो कुछ समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर रामनिवास डांगी छह दिन से टॉवर की 70 फीट उंचाई पर बैठा है। टॉवर के पास रात-दिन पुलिस की गश्त लगी। डांगी टॉवर पर जहां बैठा है अपने पास बजरंगबली का फोटो और झंडियां लगा रखी है। साथ ही प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को दिए ज्ञापन टावर पर टांग रखे हैं। पुलिस का सख्त पहरा है। अभी तक जावद थाना प्रभारी पीयूष चार्ल्स, तहसीलदार जगदीश मेहरा और एसडीएम केएस सेन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। डांगी को समझाइश दी लेकिन वह मांगों पर अड़ा है। बुधवार शाम 4.30 बजे कलेक्टर जीवी रश्मि अधिकारियों के साथ गांव पहुंची। पंचायत कार्यालय में उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर जानकारी ली। ग्रामीणों से डांगी को समझाइश देने की बात कही। इसके बाद उन्होंने डांगी की प|ी फूलाबाई और बड़े बेटे ओमप्रकाश से बात की। समस्या सुनी तथा रामनिवास को समझाइश देने की बात कही। दो घंटे तक कलेक्टर ने पंचायत कार्यालय में रुककर चर्चा की। एसडीएम केएस सेन, एएसपी पंकज पांडे, जावद जनपद सीईओ अरविंद डामोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
टॉवर पर बैठा रामनिवास डांगी।
रामनिवास ने बताईं ये प्रमुख मांगे
>पंचायत भवन के आसपास जो अतिक्रमण है इसे हटवाया जाए।
> गांव में पहुंचने वाला मुख्य मार्ग जो अधूरा पड़ा उसे पूरा किया जाए।
> खाखर बावजी के मंदिर तक और रामचंद्र पाटीदार के कुएं तक अतिक्रमण हटाया जाए।
> गांव में मुख्यमंत्री आए या जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी आकर समाधान का आश्वासन दें।
तू यहां क्यों आई
कलेक्टरने तहसीलदार जगदीश मेहरा काे डांगी की प|ी फूलाबाई के साथ टॉवर के पास भेजा। प|ी ने रामनिवास से नीचे उतरने की मिन्नतें की लेकिन वह नहीं माना और कहा तू इन लोगों के बहकावे में क्यों रही है। यहां क्या लेने आई। समझाइश के बाद भी रामनिवास मांगों पर अड़ा रहा और टॉवर से नीचे नहीं उतरा।
छहदिन से पानी के भराेसे
रामनिवास19 सितंबर को जब से टॉवर पर चढ़ा तब से खाना नहीं खाया। पानी की बॉटल रस्सी से खींच लेता है।
रामनिवास डांगी की प|ी फूलाबाई से चर्चा करतीं कलेक्टर।