पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजी कॉलेज ने जीता फाइनल मुकाबला

पीजी कॉलेज ने जीता फाइनल मुकाबला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक विकेट से ज्ञानोदय महाविद्यालय को हराया

सिटीरिपोर्टर | नीमच

तीनदिनी अंतर महाविद्यालय का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला। सुबह 10 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के खेल मैदान में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) विरुद्ध ज्ञानोदय महाविद्यालय कनावटी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। 40 ओवर के मुकाबले में ज्ञानोदय महाविद्यालय ने पहले बल्लेबाजी की और 204 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी नीमच पीजी कॉलेज की टीम ने रोमांचक मुकाबला 1 विकेट से जीत लिया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ दी मैच पीजी कॉलेज के छात्र पिंकेश पाटीदार रहे। विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में कप प्रदान किया एंपायर राजेश गुजेटिया, प्रेम भारतीय थे।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सांसद आदित्य मालू थे। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार भेंट किया। पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. अशोका श्रीवास्तव, अभाविप प्रांत सहमंत्री आयुष कोठारी सहित कई गणमान्यजन मौजूद थे।

विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान करते अतिथिगण।