पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने रंगों से दिखाई प्रतिभा

छात्राओं ने रंगों से दिखाई प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजोंमें इन दिनों युवा उत्सव का उत्साह है। कॉलेज स्तरीय स्पर्धा के तहत विभिन्न विधाओं में विद्यार्थी हिस्सेदारी कर रहे हैं। बुधवार को शहर के जाजू कन्या कॉलेज, ज्ञानोदय कॉलेज पीजी कॉलेज में युवा उत्सव के तहत कई स्पर्धा हुई। सभी में अधिकांशत: छात्राओं ने बाजी मारी। किसी ने रंगों से गणपति तो किसी ने बेटी बचाओ का संदेश दिया। गर्ल्स कॉलेज पीजी कॉलेज में बुधवार को कॉलेज स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत रंगोली का आयोजन हुआ। छात्राओं ने रंगों से आकर्षक आकृति बनाई। गर्ल्स कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर स्थल चित्रण, प्राकृतिक आपदा पर पोस्टर निर्माण, महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर कोलॉज, वर्तमान समय में महंगाई की मार पर कार्टूनिंग प्रेरक व्यक्तित्व पर मूर्ति शिल्प स्पर्धा हुई। सभी में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया और प्रतिभा दिखाई।

मीनाक्षी ने मारी बाजी

मूकाभिनय मिमिक्री आज

गर्ल्सकॉलेज युवा उत्सव प्रभारी प्रो. रश्मि हरित ने बताया कॉलेज स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत गुरुवार सुबह 10.30 बजे से विधाएं शुरू होंगी। इसमें मूकाभिनय, मिमिक्री, स्किट, वाद-विवाद एवं वक्तृत्व विधाओं का आयोजन होगा।

ये रहे विजेता

गर्ल्सकॉलेज में अन्य विधाओं में कई छात्राओं ने आकर्षक प्रदर्शन किया। रंगोली में श्रुति लाठी, कार्टूनिंग में शालिनी भाना, कोलॉज- में विशाखा अग्रवाल प्रथम रही। ये सभी जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित की गई।

गर्ल्स कॉलेज में युवा उत्सव के तहत हुई विभिन्न विधाओं में तीन में प्रतिभावान छात्रा मीनाक्षी यादव ने भाग लिया और श्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रा ने स्पाट पेंटिंग, पोस्टर निर्माण मूर्तिशिल्प में भागीदारी की और सभी में प्रथम स्थान पर रही। अब जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभा दिखाएगी।

गर्ल्स कॉलेज में छात्रा ने बेटी आधारित आकर्षक रंगोली बनाई।

मोर की रंगोली बनाती छात्रा।

ज्ञानोदय में कॉलेज स्तरीय युवा उत्सव का समापन

ज्ञानोदय कॉलेज कनावटी में युवा उत्सव के तहत कॉलेज स्तरीय स्पर्धा का समापन हुआ। प्रभारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया अंतिम विधा में वक्तृत्व कला में प्रथम शिविका गर्ग, मिमिक्री मूक अभिनय में प्रथम आशीष यादव रहे जो जिला स्तर पर भाग लेंगे। उन्होंने बताया 27 सितंबर को कॉलेज में जिला स्तरीय युवा उत्सव के तहत दोपहर 12 बजे रंगोली प्रश्नमंच प्रतियोगिता होगी