- Hindi News
- घर से निकला वेस्ट, मवेशियों के लिए बेस्ट
घर से निकला वेस्ट, मवेशियों के लिए बेस्ट
शहरके एक समाजसेवी घरों का कचरा (वेस्ट) मवेशियों के लिए उपयोगी बनाने मेें जुटे हैं। इसके लिए उन्होंने शहर में कई जगह सीमेंट के डस्टबिन ही रखवा दिए हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए डस्टबिन के पास बैनर भी लगवाए हैं।
विकासनगर निवासी अग्रवाल के अनुसार लोग घरों में निकलने वाला कचरा इकट्ठा कर एक ही जगह डाल देते हैं। अधिकतर लोग कचरा पॉलीथिन में भरकर डालते हैं। यही जब मवेशी खाते हैं तो उनकी जान पर बन आती है। इसे देखते हुए लोगों का जागरूक करने का अभियान शुरू किया है। इसमें गायत्री परिवार स्वच्छ नीमच-स्वस्थ नीमच अभियान से जुड़े लोग भी सहभागिता कर रहे हैं। लोगों को को समझाइश दी जा रही है कि खाद्य सामग्री, सब्जी, फल आदि अन्य कचरे में फेकें। उसे ऐसे स्थान पर डालें जहां मवेशी खा सकें। अग्रवाल ने इसके लिए अपने खर्च पर 6 संस्था के माध्यम से 20 सीमेंट के डस्टबिन रखवाएं हैं।
यहांलगाए डस्टबिन- खुदके खर्च पर सिंधी कॉलोनी, विकासनगर, जांगिड़ धर्मशाला के पास, राठौर परिसर, सीआरपीएफ रोड, किला रोड पर लगवाई।
सदस्यखोलते हैं- अग्रवालने बताया लोगों से अपील की जाती है कि वे कचरा खाद्य सामग्री पॉलीथिन में भरकर फेंके। अग्रवाल ने बताया अगर कोई ऐसा करता भी है तो वे और बाकी सदस्य पॉलीथिन से खाद्य सामग्री अलग कर सीमेंट के पात्र में डालते हैं।
सिंधी कॉलोनी चौराहे पर मवेशियों लिए खाद्य सामग्री डालने के लिए लगाया पात्र।
और लगाएंगे
^मवेशियोंके लिए खाद्य सामग्री डालने के लिए शहर में और डस्टबिन रखवाई जाएंगी। ओमप्रकाशअग्रवाल, समाजसेवी
पहल