पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव हारे तो लोगों से मारपीट की

चुनाव हारे तो लोगों से मारपीट की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपदसदस्य का चुनाव हारने के बाद मतदाता से गाली-गलौच मारपीट करने का एक और मामला बांगरेड़ में सामने आया। जावद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। इससे आक्रोशित लोग रविवार शाम अजाक थाने पहुंचे।

रविवार को जावद ब्लॉक के जिला पंचायत जनपद सदस्यों के मतों की गणना हुई। जनपद के वार्ड 17 से चुनाव लड़ने वाले हेमेंद्रसिंह मतगणना में पिछड़ने के बाद बांगरेड़ पहुंचे। वे दोपहर 12 बजे अजीतसिंह सहित अन्य परिजन के साथ गांव के हरिजन मोहल्ले में भागीरथ पिता खेमा रेगर, गायत्रीबाई सहित अन्य के साथ मारपीट की।

भागीरथ रेगर की रिपोर्ट पर जावद थाने में हेमेंद्रसिंह पिता विजयसिंह, अजीतसिंह पिता विष्णुसिंह, विजेंद्रसिंह पिता गजेंद्रसिंह भगतसिंह पिता राजेंद्रसिंह सभी निवासी बांगरेड़ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। फरियादी समाज के लोगों ने अजाक थाने पहुंच आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। अभा रेगर महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष बसंतीलाल आर्य ने बताया अगर दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महासभा थाने का घेराव करेगी।