पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अस्पताल में सेवा भारती की अनूठी सेवा

जिला अस्पताल में सेवा भारती की अनूठी सेवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का प्रकल्प सेवा भारती जिला अस्पताल में मरीजों की सेवा में जुटा है। इसके कार्यकर्ता भर्ती मरीजों के लिए दूध पानी गर्म करते हैं। घटना-दुर्घटना में मौत होने पर पोस्टमार्टम के बाद संस्था अंत्येष्टी का सामान भी मुहैया करवाती है।

जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को मलने वाला दूध गर्म करने के लिए परिजनों को परेशान होना पड़ता है। होटल में दूध गर्म करने पर 5 से 10 रुपए तक देने पड़ते हैं। इसे देखते हुए सेवा भारती ने यहां काउंटर खोलकर गैस सिलेंडर दो भट्टी ही लगा दी। यहां संस्था सदस्य सुबह 8 से 10 बजे तक दूध और पानी गर्म कर मरीजों उनके परिजन को मदद करते हैं। यहां रोजाना करीब 150 मरीजों का दूध-पानी गर्म होता है। यहां सेवा देने वालों में यशवंत यादव, नारायण राठौर सहित अन्य लोग शामिल हैं। गैस टंकी शकर का खर्च समाजसेवी सेवा भारती के सदस्य ही उठाते हैं।

यहांघटना-दुर्घटना मेंमौत के बाद पोस्टमार्टम के बाद दिवंगत के परिजन की मदद भी सेवा भारती करती है। मृतक की अंत्येष्टी के लिए सामग्री भी दी जाती है। इसमें महिला पुरुष के हिसाब से सामग्री रहती है।

फुटबॉलक्लब ने दान किया- सेवाका यह प्रकल्प शुरू करने के लिए सेवा भारती को दोनों काउंटर अालमारी माय फुटबॉल क्लब की ओर से संयोजक डॉ. शिवकुमार आहूजा ने दी।

जिला अस्पताल स्थित सेवा भारती के काउंटर पर दूध गर्म करते कार्यकर्ता।