महामांगलिक सुनने से शांत होता है मन
रविवारको श्री वर्धमान जैन स्थानक भवन में धैर्यमुनिजी ने महामांगलिक सुनाई। दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक चली महामांगलिक सुनने समाजजन उमड़े।
प्रारंभ में धैर्यमुनि ने कहा महामांगलिक सुनने से मन को शांति मिलती है और इससे चिंता खत्म होती है। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन ने बताया इस मौके पर राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने कहा आज के समय में धार्मिक संगठनों को मजबूत करने की आवश्यकता है। धार्मिक स्थानों को बेहतर संस्कार स्थल बनाने की जरूरत है। धार्मिक संस्थानों में संस्कारों के पाठ पढ़ाए जाने चाहिए।
नगरप्रवेश कल - श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष महेंद्र बम्ब ने बताया आचार्य शिवमुनि सोमवार सुबह 8 बजे प्रदेश की सीमा नयागांव में प्रवेश करेंगे। वे रात यहां रहने के बाद मंगलवार सुबह 8 बजे वहां से जुलूस के साथ नगर प्रवेश के लिए निकलेंगे। इसी दिन सुबह 9 बजे वे राठौर धर्मशाला में धर्मसभा लेंगे।
श्री वर्धमान जैन स्थानक में धैर्यमुनि जी से महामांगलिक सुनते श्रद्धालु।