पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीप सौंपकर बोले सुविधाघर बनवाएं

दीप सौंपकर बोले सुविधाघर बनवाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच | स्वच्छभारत मिशन के तहत लोगों को जागरूक घरों में सुविधाघर बनाने के लिए प्रेरित करने के लिए भरभड़िया पंचायत में घरों के बाहर दीप जलाए गए। गांव में दीप रैली भी निकाली गई। केंद्र सरकार के मर्यादा अभियान निर्मल भारत अभियान का नाम बदलकर स्वच्छ भारत मिशन किया है। इसकी राशि भी बढ़ाई है। जागरूकता के लिए नीमच जनपद ने समग्र स्वच्छता मिशन के तहत सुविधाघर बनाने के लिए दीपदान प्रारंभ किया है। भरभड़िया पंचायत में जनपद सीईओ अरविंद डामोर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, समग्र स्वच्छता अभियान के प्रेरक ग्रामीणों के साथ हाथ में दीप लेकर रैली निकाली। जिन घरों में सुविधाघर नहीं हैं उनके मुखिया को दीप थमाकर खुले में शौच करने सरकारी योजना के माध्यम से घर में सुविधाघर बनाने का संकल्प दिलाया। सरपंच हंसा श्याम जाटव, पीसीओ हंसराज बोहरा, उपयंत्री सीके जाटवा, समग्र स्वच्छता अभियान प्रभारी प्रवीणनाथ, पूर्व सरपंच बालाराम पाटीदार, प्रकाश सक्सेना, अजय पाटीदार मदनदास आदि मौजूद थे।