पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतगणना हुई, परिणाम अटके

मतगणना हुई, परिणाम अटके

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | नीमच/जावद

पंचायतचुनाव के दूसरे चरण में जिला पंचायत के 3 जनपद पंचायत के 23 वार्डों के लिए डाले गए मतों की गणना रविवार को हुई। परिणाम की अधिकृत घोषणा 27 28 फरवरी को एक साथ होगी। प्रत्याशियों ने अपने और विरोधी को मिले मतों का जोड़-बाकी कर जीत-हार का फैसला कर लिया। जिन्हें बढ़त मिली उन्होंने समर्थकों के साथ जश्न भी मनाया।

जावद के महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में सुबह 7.30 बजे से मतगणना शुरू हुई जो दोपहर तक चली। रुझान जानने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। जैसे-जैसे रुझान स्पष्ट होते गए बढ़त हासिल करने पर प्रत्याशी समर्थकों के चेहरे खिलते गए। पिछड़ने वाले के चेहरों पर मायूसी छा गई। मतगणना के दौरान कलेक्टर में जिला निर्वाचन अधिकारी जीवी रश्मि, एडीएम पीआर कतरौलिया, जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े, एसडीएम केएस सेन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सारणीकरण27-28 को

जपंसदस्य के मतों का सारणीकरण ब्लॉक मुख्यालय पर 27 फरवरी को सुबह 10.30 बजे होगा। जिपं के मतों का सारणीकरण जिला मुख्यालय पर 28 फरवरी को सुबह 10.30 बजे होगा।

रुझान में इन्हें बढ़त

जिलापंचायत

वार्डप्रत्याशी

1कृष्णाबाई धाकड़

2 कारूलाल चौहान

3 दिनेश बैरागी

जनपदपंचायत जावद

1मोहनीबाई

2 सीमाबाई

3 मुकेश धाकड़

4 बद्रीलाल धाकड़

5 कमलीबाई

6 प्रभुलाल

7 पंकज जैन

8 नर्बदाबाई पाटीदार (निर्विरोध)

9 बरजीबाई धाकड़

10 रामकुमार धाकड़

11 हीराबाई

12 नर्बदाबाई कैलाश (निर्विरोध)

13 गोपीबाई चारण

14 बालचंद्र पाटीदार

15 सुरेश

16 पन्नालाल माली

17 तूफान बंजारा

18 बंशीलाल चंदेल

19 बगदीबाई

20 सुंदरबाई

21 सुगना अहीर

22 कैलाशबाई गुर्जर

23 देवीलाल पाटीदार

24 प्रकाश मेघवाल

25 संगीता पाटीदार

जावद में दूसरे चरण के मतों की गणना करते कर्मचारी।