- Hindi News
- कंटेनर ने बाइक को टक्कर मारी, महिला की मौत
कंटेनर ने बाइक को टक्कर मारी, महिला की मौत
कंटेनर ने बाइक को टक्कर मारी, महिला की मौत
पिपलियामंडी | फोरलेनचौपाटी पर कंटेनर ने बाइक काे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। उसके पति और बच्चे को चोट आई है। दंपती मड़ावदा से पानपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे।
पुलिस ने बताया मंगलवार शाम 4 बजे पिपलिया चौपाटी के पास नीमच से मंदसौर की आेर जा रही बाइक (एमपी 44 एमएच 0979 )को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में मड़ावदा (जावद) निवासी महिला मुन्नीबाई पति नोंदराम बंजारा (45) की मौके पर ही मौत हो गई। नोंदराम और एक वर्षीय बालक को मामूली चोट आई। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शराबके नशे में मारपीट
पिपलियामंडी| शराबपीकर मारपीट के मामले में पुलिस ने 2 भाइयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने बताया मंगलवार को नेनोरा के दिलीप पिता श्यामलाल नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया शराब के नशे में समरथ और सुरेश पिता रतनलाल नायक ने उसे पीटा।