पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज वोटिंग और फैसले का दिन

आज वोटिंग और फैसले का दिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक : आज चुने जाएंगे 2 संचालक

करीब7 सालों के अंतराल के बाद होने जा रहे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक चुनाव के संचालक मंडल में 9 सदस्य बिना मतदान के निर्वाचित हो चुके हैं। संचालकों के 2 पदों को लेकर बुधवार को बैंक परिसर में मतदान होगा। बैंक के रिटर्निंग ऑफिसर आरके मालवीय ने बताया प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था वर्ग से संचालक पद के 2 उम्मीदवार तुलसीराम पिता प्रभुलाल काटड़ा गरोठ (चुनाव चिह्न पुष्प) एवं राजेंद्र पिता माणकचंद चचावदा गरोठ (चुनाव चिह्न बैल) आमने-सामने हैं। इसके अलावा संचालक के एक अन्य पद में अन्य सहकारी संस्था वर्ग से भोपाल पिता रामसिंह धारियाखेड़ी (चुनाव चिह्न तलवार) आेमप्रकाश पिता मुरलीधर शर्मा नीमच (चुनाव चिह्न दो पत्ती) के बीच चुनाव होगा। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान हाेगा। उसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। शाम तक सभी 11 संचालक तय हो जाएंगे। वैसे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदों अन्य संस्थाआें में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव 30 सितंबर को होना है।

बार एसोसिएशन : 5 पद आैर 12 उम्मीदवार मैदान में

2014-15के लिए बार एसोसिएशन (अभिभाषक संघ) चुनाव में बुधवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक न्यायालय परिसर में मतदान होगा। इसके बाद मतगणना आैर परिणामों की घोषणा की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी रमेशचंद्र बूंदीवाल ने बताया 436 मतदाता वोट डालेंगे। मैदान में अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवारों में गोविंदसिंह पंवार, विनोदकुमार पुरोहित यशपालसिंह राणा, उपाध्यक्ष के लिए 3 प्रत्याशियों में लोकेंद्रसिंह झाला, दिलीपकुमार जोशी नरेंद्रकुमार छाजेड़ के बीच चुनाव होगा। शेष 3 पदों के लिए 2-2 उम्मीवार हैं। इनमें सचिव पद के लिए अजयकुमार सिखवाल राजेश नामदेव, सहसचिव पद के लिए शिवरमनसिंह पंवार शैलेंद्र अग्रवाल काेषाध्यक्ष पद के लिए गोविंद खत्री अब्दुलकादर मंसूरी के बीच फैसला होना है। एसोसिएशन के पुस्तकालय सचिव आैर 7 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब मैदान में कुल 5 पदों के लिए 12 उम्मीदवार हैं।