अब तक नहीं मिली फसल बीमे की राशि
अब तक नहीं मिली फसल बीमे की राशि
नीमच| अडमािलयांके किसानों ने फसल बीमे की राशि नहीं मिलने के विरोध में एसडीएम राजेंद्रसिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने बताया वर्ष 2012-13 में अतिवृष्टि से कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गई लेकिन गांव के एकमात्र व्यक्ति को बीमे की राशि का चैक मिला, जबकि पूरे गांव कि किसान फसल बीमा राशि से वंचित रह गए। ज्ञापन देने के दौरान किसान नेता उमरावसिंह गुर्जर, नाथूसिंह राठौर, केसरीमल, रणजीत सिंह, राजेंद्रसिंह सहित गांव अडमालिया के कई कृषकगण मौजूद थे। }फोटो भास्कर