- Hindi News
- सिंगोली कॉलेज प्राचार्य पंवार ने इस्तीफा भेजा
सिंगोली कॉलेज प्राचार्य पंवार ने इस्तीफा भेजा
{आज से छुट्टी पर जाएगी प्राचार्य
{गड़बड़ा सकती हैं कॉलेज की व्यवस्थाएं
भास्करसंवाददाता | सिंगोली
तीनसाल पहले नगर में खुला कॉलेज पहले से स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। यह परेशानी आज से और बढ़ जाएगी। कारण प्राचार्य ने सोमवार को इस्तीफा भोपाल भेज दिया। वे बुधवार से छुट्टी पर जा रही है।
सिंगोली में शासकीय कॉलेज खुलने के तीन साल बाद भी प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो ही रही है। हर साल अतिथि विद्वानों को रखा जाता है। इन्हीं से कॉलेज चल रहा है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. विमला पंवार लंबे समय से स्टॉफ की मांग करती रही। इसके बाद भी पूर्ति नहीं होने पर दो महीने पहले प्राचार्य ने इस्तीफा दे दिया था। जनप्रतिनिधियों की समझाइश के बाद उन्होंने इस्तीफे का निर्णय वापस लिया। सोमवार को प्राचार्य डॉ. पंवार ने फिर इस्तीफा भोपाल भेज दिया। मंगलवार को वह कॉलेज गई। बुधवार से अवकाश पर जाएगी जो इस्तीफा मंजूर होने तक अवकाश पर रहेगी। ऐसे में कॉलेज की व्यवस्था गड़बड़ा सकती है।
इस्तीफा भेजा है
^मैंनेनिजी कारणों के चलते नौकरी से इस्तीफा दिया। अवकाश के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। डॉ.विमला पंवार, प्राचार्यशासकीय कॉलेज, सिंगोली।
कोईपत्र नहीं आया
^सिंगोलीकॉलेज की प्राचार्य के इस्तीफे से संबंधित कोई पत्र अब तक हमारे पास नहीं आया है। इस्तीफे से एक महीने पहले आवेदन देना पड़ता है। डॉ.अशोका श्रीवास्तव, प्राचार्य,अग्रणी महाविद्यालय नीमच।
भाजपा नेता ने दिया थाने में आवेदन
सिंगोली के शासकीय कॉलेज की प्राचार्य डॉ. विमला पंवार के पति यशवंत पंवार के खिलाफ नगर के भाजपा नेता दिनेशचंद्र जोशी ने मंगलवार को सिंगोली थाने में आवेदन दिया। आवेदन में जोशी ने बताया पंवार ने मंगलवार सुबह मेरी दुकान पर आकर गाली गलौज की। अभद्र भाषा का प्रयोग करने के साथ सुपारी देकर जान से मरवाने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मामले में यशवंत पंवार का कहना है हमें फंसाया जा रहा है। हमने कुछ भी गलत नहीं किया है तो क्यों डरे।