श्रद्धालुओं काे होने दंे कोई परेशानी
{कलेक्टर ने भादवामाता मेले की तैयारियों का लिया जायजा
भास्करसंवाददाता | भादवामाता
मालवाकी वैष्णो देवी के नाम से विख्यात भादवामाता में अश्विन नवरात्रि को लेकर तैयारियां चल रही हैं। कलेक्टर जीवी रश्मि ने मंगलवार सुबह भादवामाता पहुंचकर नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया। अव्यवस्थाओं को तुरंत दूर करने तथा साफ सफाई के निर्देश दिए। मेले के दौरान किसी प्रकार की परेशानी श्रद्धालुओं को नहीं हो इसके निर्देश दिए।
गुरुवार से शुरू होने वाली नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर जीवी रश्मि मंगलवार सुबह 9.45 बजे भादवामाता पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मेले के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नवरात्रि के दौरान कहां-कहां बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। श्रद्धालु कहां से मंदिर में प्रवेश करेंगे और कहां से निकलेंगे इसके बारे में जानकारी ली। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे चालू रखने तथा दो प्रोजेक्टर, तीन स्क्रीन लगाने का कहा। मंदिर के पीछे बने ड्रेनेज लाइन की सफाई के निर्देश दिए। करीब पौन घंटे के निरीक्षण के दौरान पिछले दिनों दिए निर्देशों के पालन के बारे में जानकारी ली। एसडीएम राजेंद्रसिंह, तहसीलदार आदित्य शर्मा, सीएसपी पंकज दीक्षित, एएसपी पंकज पांडे, नीमच सिटी थाना प्रभारी एसके यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
मेले में ये रहेंगी व्यवस्थाएं
>मेले के 450 टेंट लगाए जाएंगे जिसमें 200 वाटर प्रूफ रहेंगे।
> श्रद्धालुओं के पीने के पानी के लिए आठ प्याऊ और 16 टैंकर की व्यवस्था की जाएगी।
> दो पहिया और चार पहिया वाहनों की सावन रोड पर नि:शुल्क पार्किग रहेगी।
> अन्न क्षेत्र में श्रद्धालुओं को 10 रुपए में भरपेट भोजन। भोजन में हर दिन और दोनों समय अलग-अलग मीनू रहेगा।
> पूरी नवरात्रि मेले के दौरान 35 सफाई कर्मी रहेंगे।
> 40 चौकीदार और पुलिस व्यवस्था रहेगी।
> 3 जनरेटर लगाएंगे।
भादवामाता में मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेती कलेक्टर