धाकड़ समाज की बैठक आज
धाकड़ समाज की बैठक आज
सिटी रिपोर्टर | नीमच
जावदके अठाना दरवाजा स्थित गुरुद्वारा पर बुधवार को धाकड़ समाज की बैठक होगी। धाकड़ समाज गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष हीरालाल सेतलिया ने बताया बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही आगामी सम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति सदस्य के साथ समाजजन भाग लेंगे।