गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चयन
नीमच | सीतारामजाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयं सेविका सोना साहू पिता कन्हैयालाल का चयन गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए हुआ है। छात्रा सोना 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2014 तक सेन्ट जोन्स कॅालेज, आगरा(उत्तर प्रदेश) में विक्रम विश्वविद्यालय की टीम में शामिल होेकर कार्य करेगी।
एकको अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
नीमच | शासनद्वारा इस वर्ष 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को समाज में आत्मीय सम्मान प्रदान करना तथा अधिकारों पर सामाजिक समर्थन तैयार करना है। कलेक्टर जीवी रश्मि ने बताया 1 अक्टूबर को वृद्धजन के सम्मान में जिलेभर एवं विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम होंगे। इनमें ऐसेे वृद्धजन जिन्होंने 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है उनको शतायु सम्मान अंतर्गत 1000 रुपए के नकद पुरस्कार शाल श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
मद्यनिषेध सप्ताह 2 से 8 तक
नीमच | गांधीजयंती पर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह मनाया जाएगा। कलेक्टर रश्मि ने बताया जिलेभर में कार्यक्रम कर समाज में बढ़ती मद्यपान, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट की लत एवं नशीले मादक द्रव्यों पदार्थो के दुष्परिणामों से सभी को अवगत कराया जाएगा। साथ ही मादक द्रव्य एवं मादक पदार्थो के सेवन की रोकथाम के लिए वातावरण निर्मित कर चेतना जगाने का कार्य किया जाएगा।
कार्यशालासंपन्न
नीमच | उषाकिरण योजना के तहत मंगलवार को कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास अधिकारी रेलम बघेल ने घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधिक सहायता अधिकारी सुभाष चौधरी द्वारा घरेलू हिंसा अंतर्गत सभी धाराओं के बारे में समझाइश दी गई। इस अवसर पर जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी उषा गुप्ता, परिवार परामर्श केन्द्र की काउसंलर, पुलिस विभाग की पुष्पासिंह राठौर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
सोना साहू।