मोड़ी में सल्फास खाने से युवक की मौत
जावदथाना क्षेत्र के मोड़ी निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार सुबह सल्फॉस खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां से उदयपुर रैफर कर दिया। उदयपुर में इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। जिला अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। कैंट पुलिस के मुताबिक घनश्याम पिता बद्रीलाल तेली (25) ने सल्फॉस खा लिया। रविवार को उदयपुर में मौत होने के बाद सुबह 10.45 बजे शव जिला अस्पताल पहुंचा। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया।