पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करें नहीं तो करेंगे महाआंदोलन

दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करें नहीं तो करेंगे महाआंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाममें बजरंग दल जिला सह संयोजक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। बाद में कैंट थाने का घेराव कर घटना की निंदा की और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इसके साथ चेतावनी दी कि समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो महाआंदोलन करेंगे।

रतलाम जिला संयोजक कपिल राठौर की शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। रविवार को हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फूट गया। बजरंग दल, विहिप, दुर्गा वाहिनी सहित संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाल कर नारेबाजी की। रैली स्वर्णकार धर्मशाला से प्रारंभ हुई, जो सब्जी मंडी मार्ग होते हुए कैंट थाने पहुंची। यहां घेराव किया। मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम राजेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। चेतावनी भी दी कि समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नेतृत्व में महाआंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन का वाचन विहिप नेता निर्मलदेव नरेला ने किया। आरएसएस जिला कार्यवाह प्रहलाद दडौलीवाले, बाबूलाल नागदा, नीलम गर्ग, प्रेम कुशवाह, सुनील चौहान, बबलू सैनी के साथ बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रैली निकाल कर प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।

मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम राजेंद्रसिंह को सौंपते हुए।