पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिधानों में जमने लगा गरबा रास

परिधानों में जमने लगा गरबा रास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{गरबा पंडालों में देर रात तक जारी डांडिया धूम

सिटीरिपोर्टर | नीमच

मांकी आराधना की धूम हर ओर छाई है। गरबा पंडालों में देर रात तक डांडिया धूम में शक्ति की भक्ति में लोग डूबे हैं। गरबा पंडालों में विभिन्न प्रांतीय परिधानों में गरबा जमने लगा है। युवा आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दे रहे हैं। गर्ल्स स्कूल ग्राउंड पर रोटरी चक दे डांडिया, गांधी वाटिका में डायमंड रोटरी डांडिया, सीएसवी अग्रोहा भवन में अग्रवाल उत्सव समिति, विकासनगर, इंदिरा नगर, नीमच सिटी, शास्त्रीनगर के उमा पार्वती मंदिर, बिहारगंज, बगीचा नंबर 10, बघाना, सहित कई स्थानों पर आकर्षक डांडिया किया जा रहा है। बेस्ट प्रस्तुति देने वालों को कुछ पंडालों में आकर्षक पुरस्कार दिए जा रहे हैं। सीटीवी केबल नेटवर्क सीधा प्रसारण भी कर रहा है।

इंदिरा के मांगलिक भवन परिसर में गरबा की धूम जारी है।

अग्रवाल उत्सव समिति के आयोजन में गरबा रास करती महिलाएं।

जनप्रतिनिधि नेता भी थिरके

गर्ल्स स्कूल ग्राउंड पर रोटरी चक दे डांडिया में प्रांतीय परिधान में गरबा करती युवतियां।

गांधी वाटिका में चल रहे डांडिया में आकर्षक गरबा की प्रस्तुति देता समूह।

गांधी वाटिका डायमंड रोटरी में गरबा करते विधायक।

गरबा करते नपाध्यक्ष दंपती।