बिना वर्दी कौन सुनेगा तुम्हारी
कृषि मंडी में सिक्युरिटी गार्ड नहीं हैं क्या? जब मंडी सचिव ने कुछ लोगों की तरफ इशारा करते हुए बताया ये हैं मैडम। उन्हें देख बोली वर्दी कहां है इनकी। बिना वर्दी कौन सुनेगा तुम्हारी। 72 घंटे में गार्ड वर्दी में नहीं आए तो इस महीने का वेतन काट दो। कलेक्टर के ये तेवर देख मंडी स्टाफ सकते में गया। घंटेभर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंडी की बदहाली पर नाराजगी जताई।
सिटीरिपोर्टर | नीमच
नवागतकलेक्टर जीवी रश्मि शुक्रवार सुबह 10.45 बजे कृषि मंडी पहुंची। उन्होंने मंडी के नए पुराने प्रांगण में भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी। मंडी कार्यालय में गाड़ी खड़ी कर मंडी के नवीन प्रांगण (लहसुन मंडी) में पैदल पहुंचीं। लहसुन मंडी की व्यवस्थाएं देखने के साथ किसानों से समस्याएं सुनी। किसानों ने पीने के पानी, अवैध वसूली के बारे में शिकायत की। किसानों की शिकायत पर सचिव को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। मंडी के कुछ स्थानों पर गंदगी ऐसी थी कि जिन्हें देखकर कलेक्टर बिफर गईं। सफाई ठेकेदार को बुलाकर तुरंत सफाई के निर्देश दिए। लहसुन मंडी की व्यवस्थाएं देखने के बाद गेहूं मंडी में होकर पुन: मंडी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने मंडी में किसानों को सूचनाएं देने की व्यवस्था के बारे में पूछा। उपज के भावों के बारे में किसानों को जानकारी देने इलेक्ट्रॉनिक स्क्रोल बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मैन्यूअली एनाउंसमेंट के जगह रिकॉर्डिंग चलती रहे ताकि किसानों को जानकारी मिलती रही। मंडी भ्रमण के दौरान एसडीएम राजेंद्रसिंह, मंडी सचिव आरएस बघेल सहित अन्य मौजूद थे।
सुरक्षाकर्मियों और हम्मालों की बनाओ सूची
मंडीके सुरक्षाकर्मियों अौर हम्मालों की सूची मांगी। निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव आरएस बघेल को निर्देश दिए कि मंडी के सभी सुरक्षाकर्मियों और हम्मालों की सूची आज ही कलेक्टर कार्यालय में पहुंचाएं।
हम्मालों को आइडेंटिटी कार्ड जारी करो
मंडीमें जितने हम्माल है सभी की पहचान के लिए आईडेंटिटी कार्ड जारी करो। मंडी की व्यवस्था सुधरेगी मंडी में असामाजिक तत्व प्रवेश नहीं करेंगे। मंडी में होने वाली चोरी की वारदात रुकेगी। बिना कार्ड के आने वाले हम्मालों पर कार्रवाई करो।
लहसुन मंडी में बदबू के चलते कलेक्टर को मुंह पर कपड़ा रखना पड़ा। उन्होंने सचिव को लताड़ते हुए कहा जब हम एक मिनट खड़े नहीं रह पा रहे तो किसान कैसे खड़े रहते होंगे