- Hindi News
- डंके की चोट पर करो बकाया राजस्व की वसूली
डंके की चोट पर करो बकाया राजस्व की वसूली
सीएमओ सविता प्रधान ने ली राजस्व विभाग की बैठक, दिए सख्त निर्देश
सिटीरिपोर्टर | नीमच
राजस्ववसूली बहुत कम है। डंके की चोट पर वसूली करो। मुझे 15 दिन में रिजल्ट चाहिए। तीन माह में 50 प्रतिशत काम नहीं हुआ तो वेतन नहीं मिलेगा। ये निर्देश नपा सीएमओ सविता प्रधान ने दिए। शुक्रवार दोपहर उन्होंने नपा के राजस्व विभाग की बैठक ली। नपा द्वारा राजस्व वसूली से होने वाली आय को लेकर आवश्यक निर्देशों के साथ कर्मचारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कोई भी हो कार्रवाई करो। शासन ने हमें पावर दे रखे तो फिर क्यों डरना। अगर कोई वसूली नहीं देता तो कुर्की करो। उन्होंने कुछ ऐसे बड़े बकायादारों की सूची बनाकर नोटिस जारी करने को कहा। नपा द्वारा जलकर, मकान-दुकान किराया, लीज रेंट, अस्थायी दखल वसूली सहित सभी करो की वसूली को समय सीमा में करने को कहा। बैठक में राजस्व अधिकारी दिनेश चांदना ने शुरू में सीएमओ को विभागीय कर्मचारी वसूली की जानकारी दी।
अमलाखूब, काम कम
राजस्वमें विभाग के आरआई सहित 24 सहायक निरीक्षकों का अमला है। बावजूद शहर में वसूली का काम धीमी गति से चल रहा है। कर्मचारी या तो राजनीतिक प्रेशर में वसूली नहीं कर पाते। अन्य कामों में डयूटी से कार्य प्रभावित हो रहा है। बैठक में सीएमओ प्रधान ने सभी को दबंगता से काम करने के लिए निर्देश दिए।