पहले ही दिन शुरू हुए विवाद
मांजगदम्बा की आराधना में गुरुवार से नवरात्रि पर्व शुरू हुआ। घटस्थापना के बाद गरबों की रात सजी तो विवाद खड़े हो गए। शहर के गरबा पंडालों पर नजर रखने के लिए विश्व हिदू परिषद के कार्यकर्ताओं की टोलियां घूमने लगी। कई जगह युवतियां जिंस पहनकर गरबा खेलती देखी गई। यह देख कार्यकर्ता भड़क उठे। कार्यकर्ता टोली बनाकर अलग-अलग पंडालों में गए और आयोजकों से जिंस पहनी युवतियों को निकालने की मांग करने लगे। आयोजकों से उनकी बहस हाे गई। गर्ल्स स्कूल ग्राउंड में चल रहे रोटरी डांडिया में तीन गरबा समूह में युवतियां जिंस गरबा खेलती हुई मिली। विहिप जिलाध्यक्ष बाबूलाल नागदा ने आपत्ति ली। उन्होंने तुरंत युवतियों को बाहर करने की मांग रखी। रोटरी कैंट के आयोजकों से कहासुनी हो गई। बाद में आयोजकों ने जिंस में गरबा खेल रहे समूह को पंडाल से बाहर आने का आग्रह किया और जिंस नहीं पहनकर आने घोषणा की। इसी तरह का विवाद गांधी वाटिका में रोटरी डायमंड क्लब द्वारा आयोजित गरबा स्थल पर हुआ। पहले कहासुनी हुई बाद में समझाइश। आयोजकों द्वारा जिंस पर प्रतिबंध पर विहिप कार्यकर्ता चले गए।
बच्चों की धूम
पहलेदिन गरबों में बच्चों की धूम रही। बच्चे सज-संवर कर आए और झूमे। गरबा खेलने का अंदाज भी निराला रहा।
मिले इनाम
गरबापंडालों में पहले दिन गरबा समूहों को इनाम देने का क्रम शुरू कर दिया। रोटरी डायमंड द्वारा प्रथम आए रिदम गरबा ग्रुप को पुरस्कृत किया गया।
पहले झड़प, फिर कराई घोषणा
विहिपकार्यकर्ता जहां-जहां गए वहां गरबा आयोजकों से कहासुनी चलती रही। हर जगह नारे लगाए, माता की भक्ति करेंगे, संस्कृति की लाज रखेंगे। उनके विरोध को देखते हुए कई जगह बहस हुई लेकिन बाद में आयोजकों ने युवतियों को जिंस-टीशर्ट में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद विवाद शांत हो गया।
रोटरी डायमंड- गांधीवाटिका में जिंस में गरबा खेलने को लेकर हंगामा करते विहिप कार्यकर्ता।
रोटरी डांडिया गर्ल्सस्कूल ग्राउंड में जिंस पहनकर गरबा खेलती युवतियां।