नारी शक्ति के हाथों में नीमच की कमान
एकसमय था जब महिलाएं घर की चहारदीवारी नहीं लांघ सकती थी लेकिन अब वे घर ही नहीं बल्कि दफ्तरों की कमान संभाल रही हैं। नीमच प्रदेश का संभवत: एक मात्र ऐसा जिला है जहां कलेक्टर से लेकर सीएमओ तक महिला है। अधिकांश विभागों में नारी शक्ति नेतृत्व कर रही हैं। बेटियों को बोझ समझने वाले लोगों को नीमच में कार्य रही बेटियों से सीख लेना चाहिए। यहां अधिकांश विभागों की प्रमुख महिला हैं। ऐसी महिलाएं जो सामान्य परिवार से आई और शासन-प्रशासन के उच्च पदों पर हैं। कलेक्टर में जब भी बैठक होती है तो महिला अधिकारियों की उपस्थिति देख पुरुष अफसर चौंक पड़ते हैं। राजनीति और प्रशासनिक क्षेत्र में महिलाओं की उपस्थिति जिले को प्रदेश में नई पहचान दे रहा है। नवरात्रि पर मां शक्ति का आगमन हुआ है तो नीमच में नारी शक्ति का आगाज हो गया है। कलेक्टर के रूप में महिला अधिकारी आने के बाद जिले की एकमात्र नपा में सीएमओ महिला हैं। कलेक्टर जीवी रश्मि ने आते ही ताबड़तोड़ दौरे किए। पहले दौरे में कुछ को नोटिस दिए तो कुछ कर्मचारियों पर कार्रवाई की। कसावट से महकमों में हड़कंप हैं। यही कार्यशैली हाल ही में चार्ज लेने वाली नपा सीएमआे की है। सीएमओ ने दो दिन में शहरभर की समस्या को नापने का अभियान शुरू कर दिया है।
जिला अधिकारी- रेलम बघेल
सहकारी विभागों में
नामपद विभाग
गरिमा रावत डिप्टी कलेक्टर कलेक्टोरेट
सुमन बाथम नायब तहसीलदार कलेक्टोरेट
रेलम बघेल जिला अधिकारी महिला बाल विकास
शालू वर्मा जिला अधिकारी खाद्य विभाग
मंजूलता पटेल जिला पंजीयक पंजीयक विभाग
डॉ. अशोका श्रीवास्तव प्राचार्य पीजी कॉलेज, नीमच
डॉ. मीना हरित प्राचार्य जाजू कॉलेज, नीमच
प्रतिभा कोठारी प्राचार्य शासकीय कॉलेज, मनासा
विमला पंवार प्राचार्य शासकीय सिंगोली
राजनीति
सरोजगुर्जर अध्यक्ष जनपद पंचायत नीमच
कविता डबकरा अध्यक्ष जनपद पंचायत, मनासा
नीलिमा मारू अध्यक्ष नगर पंचायत, मनासा
जानीबाई धाकड़ अध्यक्ष कृषि उपज मंडी, जावद
हेमलता बूंदीवाल अध्यक्ष नगर पंचायत, कुकड़ेश्वर
मायादेवी सोनी अध्यक्ष नगर पंचायत, रतनगढ़
संजू तिवारी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, नीमच
संपतबाई छुवारिया उपाध्यक्ष नगर पंचायत, जावद
एसडीएम - नेहा भारतीय
नेहाभारती जिले में दो साल से हैं। नीमच के बाद मनासा एसडीएम हैं। नगरपालिका की प्रभारी सीएमओ रही हैं।