अंदर जांच, बाहर स्टाफ, जनता परेशान
नगरपालिका में सोमवार को अघोषित अवकाश का माहौल था। अंदर पुलिस अधिकारी जांच में लगे रहे तो स्टाफ परिसर में बैठा रहा। कोई काम नहीं होने से जनता परेशान रही। राशन कार्ड बने और काउंटर पर आवेदन लिए गए।
सिटीरिपोर्टर | नीमच
नगरपालिकाकार्यालय रविवार को आग से कम्प्यूटर, फोटोकॉपी मशीन सहित रिकॉर्ड जल गया। घटना की तहकीकात करने सोमवार को एक साथ दो विभागों के अधिकारी पहुंचे। पुलिस और बिजली कंपनी के अधिकारी नपा कार्यालय का दफ्तर खुलते ही पहुंच गए। सुबह 10 बजे कैंट थाने के तीन सब इंस्पेक्टर और तीन प्रधान आरक्षक ने जांच शुरू की। बिजली कंपनी के दो इंजीनियर और चार लाइनमैन फाल्ट या शार्ट सर्किट की स्थिति पता लगाते रहे। शाम तक आग की स्थिति का वास्तविक कारण पता नहीं चल पाया लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका ज्यादा है। जांच के चलते पुलिस ने किसी को भवन में प्रवेश नहीं दिया।
दर्जनभरकर्मचारियों से पूछताछ-नगरपालिका मेंलगी आग के बाद सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने एक दर्जन नपा कर्मचारियों से पूछताछ की। चौकीदार से लेकर कार्यालय प्रभारी तक से चार-पांच घंटे बात की। आग से सालों का रिकॉर्ड जला है। एक-एक कर्मचारी के बयान लेने से दिनभर हो गया। राजस्व विभाग के कक्ष में बैठकर एक-एक कर कर्मचारियों के बयान लिए गए।
सीसीटीवीफुटेज जब्त- शॉर्ट-सर्किट की आशंका -जांच करनेपहुंचीं पुलिस टीम ने सबसे पहले सीएमओ कक्ष में लगे सीसी टीवी कंट्रोल सर्किट से रिकॉर्डिंग की मेमोरी कार्ड जब्त की। जो फुटेज लिए है, उसकी जांच की जाएगी। प्रारंभिक जांच फुटेज में शॉट सर्किट जैसे चित्र सामने आए। पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही हैं।
यह हुआ नुकसान
>1 कम्प्यूटर, 2 एलसीडी,
> 1 प्रिंटर,1 फोटो कॉपी मशीन
> एक दर्जन सीडी और पेन ड्राइव
> निर्माण शाखा की कई फाइल,
> सामाजिक समग्र के कूपन,
> नपा परिषद की बैठकों का रिकार्ड,
> पीआईसी बैठक रजिस्टर,
> जिला विकेंद्रीकरण की कई फाइलें
> शिक्षा संबंधी फाइल,
> वेतन पत्रक रिकार्ड फाइल
> पेंशन संबंधी फाइल
नपा के मुताबिक
काम नहीं तो बाहर आराम
सेामवारको नपा कार्यालय में जांच चल रही थी। पुलिस अधिकारियों ने किसी को आने की अनुमति नहीं दी। शॉर्ट सर्किट के कारण लाइट बंद थी जो शाम को चालू हुई। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कर्मचारी बाहर बैठे रहे। परिसर में माहौल एेसा था म