खेलों के साथ झलका देशभक्ति का उत्साह
अग्रसेनजयंती सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम जारी है। अग्रसेन जयंती कार्यक्रमों में नृत्य, फैशन, नाटक के बाद अब खेल प्रतियोगिताओं में देशभक्ति के उत्साह की झलक दिखाई। रविवार को अग्रवाल पंचायत भवन समिति छावनी नीमच के तत्वावधान में अग्रज्योति महिला संस्था की महिलाओं ने खेलों पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। फैंसी ड्रेस में बच्चे तो क्या महिलाएं, युवतियां, बालिकाएं, बालक खिलाड़ी बनकर मंच पर आये तो कोई उन्हें पहचान नहीं पाया। कार्यक्रम के दौरान संस्था सदस्यों ने सामूहिक नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति दी।